जानलेवा बना बिहारशरीफ नगर निगम का यह डंप यार्ड, कई गांवों में जीना मुहाल

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहारशरीफ शहर अंतर्गत दीपनगर थाना क्षेत्र के कोशुक में नदी के समीप नगर निगम द्वारा किसानों की खेती योग्य भूमि पर कचरा डंप यार्ड बनाया गया है। यह डंप यार्ड छः महीने पहले बनाया गया था और तब से लेकर अब तक शहर का कचरा यहां डंप कर उसे जलाया जाता रहा है। इस दौरान कचरे से उठने वाले प्रदूषित धुंए से आसपास के कई गांवों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नगर निगम द्वारा पिछले छः महीने से यहां कचरा जमाकर उसे जलाया जा रहा है। इससे हवा दूषित हो रही है और आसपास में रहने वाले बुजुर्ग, बच्चे और जवान सभी प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें रात में सोने में परेशानी होती है। पूरा घर धुंए से भर जाता है, और सांस लेने में भी तकलीफ होती है। इस विषैली हवा से लोग बेहोश भी हो रहे हैं। आसपास के स्कूलों के हॉस्टल में रहने वाले बच्चे भी इस धुंए से प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि नगर निगम उनकी परेशानियों को समझने को तैयार नहीं है। इसकी कई बार शिकायत भी की गई है। यह क्षेत्र चार गांवों का आंगन है और किसी के आंगन में कचरा नहीं फेंकना चाहिए। इससे आसपास की खेती को भी भारी नुकसान हो रहा है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=6AXd1YpTlwk[/embedyt]

युवक ने नग्न अवस्था में मोबाइल से ऑनलाइन वीडियो दिखाते हुए लगा ली फांसी

सरस्वती पूजा-शबे बारात को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नवजात की मौत मामले में सिविल सर्जन को लगी कड़ी फटकार

रामघाट में उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत

शेखाना हाई स्कूल केंद्र में बाउंड्री फांदने वाले 10 इंटर परीक्षार्थियों पर कार्रवाई

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future