गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

800 की आबादी हटाने गए प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों का पथराव, जेसीबी के शीशे तोड़े

Villagers pelted stones at the administration team that went to remove the population of 800 broke the glasses of JCB 3

बिहार शरीफ (आशीष कुमार)। रहुई थाना क्षेत्र के शिवनंदननगर गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम को ग्रामीणों के गुस्से के सामना करना पड़ा। अंततः ग्रामीणों की एकता के कारण पुलिस प्रशासन की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। 

Villagers pelted stones at the administration team that went to remove the population of 800 broke the glasses of JCB 1

शिवनदननगर गांव में 1989 से करीब डेढ़ सौ लोग घर बना कर रहे हैं। हाई कोर्ट के आदेश पर सभी घरों को तोड़ने का आदेश मिलने के बाद पूरी प्रशासनिक तैयारी के साथ एसडीओ अभिषेक पलासिया, डीएसपी शिब्ली नोमानी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी शिवनंदननगर गांव पहुंचे। वैसे ही भारी संख्या में पुलिस के जवानों को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

इस दौरान चिलचिलाती धूप में करीब एक घंटे तक ग्रामीणों और सुरक्षाकर्मियों के बीच नोकझोंक होती रही। हंगामा कर रहे तीन महिलाएं भीषण गर्मी के कारण बेहोश भी हो गई। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Villagers pelted stones at the administration team that went to remove the population of 800 broke the glasses of JCB 2

ग्रामीणों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव भी किया और जेसीबी मशीन के शीशे भी तोड़ दिए।

ग्रामीण शंभू पासवान, राहुल कुमार आदि लोगों ने अंचलाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के कारण डेढ़ सौ घरों में रह रहे करीब 800 लोगों की आबादी को घर से बेघर किया जा रहा है। उजाड़ने से पहले बसाने का भी काम प्रशासन के द्वारा किया जाए।

एसडीओ अभिषेक पलासिया ने कहा कि वे उच्च न्यायालय के आदेश का पालन कर रहे हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »