विम्स पावापुरी की हालत, मोबाइल की रौशनी में गलियारा में हुआ प्रसव

पावापुरी (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला अंतर्गत पावापुरी अवस्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल में अस्पताल कर्मियों की उस समय बड़ी लापरवाही देखने के मिली, जब एक प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची महिला को गलियारे में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा.

तेतरावां गांव निवासी नीलेश साव की पत्नी बबली देवी को लेबर रूम तक ले जाने के लिए न तो स्ट्रेचर मिला और न ही व्हीलचेयर.

प्रसव पीड़ा से कराहती प्रसुता जब खुद पैदल अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर से प्रथम तल पर जाने के लिए मुश्किल से 20 कदम भी बढ़ाया होगा कि वहीं फर्श पर बैठ गई और वहीं मोबाइल की रौशनी में बच्चा को जन्म दे दी.

हालांकि आईसीयू विभाग में कार्यरत एक जीएनएम नर्स की जैसे ही नजर पड़ी, वह जच्चा बच्चा की देखभाल में जुट गई.

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=FR62cEzCLjk[/embedyt]

राजगीर सूर्य कुंड के जल से बनता है खरना का प्रसाद, सांध्य अर्ध्य बाद होती है गंगा आरती

सिर्फ कागज पर रेफरल अस्पताल में परिवर्तित हुआ चंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र !

एकंगरसराय प्रखंड में जिला प्रशासन द्वारा किया गया जन संवाद कार्यक्रम

आग जनित दुर्घटनाओं से बचने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन

चंडी का माधोपुर बना ‘मिनी रेगिस्तान’, रेत के साये में बीत रही जिंदगी

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=lgntdim1uZU[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker