बिहारशरीफ सदर अस्पताल में गहराया जल संकट, खरीदकर पानी ला रहे हैं मरीजों के परिजन

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ सदर अस्पताल में इन दिनों पानी की समस्या से मरीज और उनके परिजन काफी परेशान हो रहे हैं। आलम यह है कि मरीज को नित्य क्रिया से लेकर पीने तक का पानी बाहर से खरीद कर लाना पड़ता है।

बिहारशरीफ सदर अस्पताल 2दरअसल आईएसओ प्रमाणित बिहारशरीफ सदर अस्पताल में कुल 7 ट्यूबवेल है। जिसमें से चार ट्यूबवेल पूरी तरह से फेल गया है। जिसके कारण पिछले कई दिनों से यहाँ पानी की समस्या लगातार उत्पन्न हो रहा है। फिलहाल दो ट्यूबबेल के सहारे बिहारशरीफ सदर अस्पताल और एक ट्यूबवेल के सहारे एएनएम हॉस्टल का काम चल रहा है।

बात अगर सिर्फ डायलिसिस की करें तो डायलिसिस में रोजाना 10000 लीटर पानी की खपत है। हालांकि पानी की समस्या से जूझ रहे बिहारशरीफ अस्पताल के प्रबंधन के द्वारा पानी की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन उनका हर प्रयास विफल साबित हो रहा है। यहाँ उत्पन्न पानी की समस्या आने वाले समय में मरीज और उनके परिजनों के लिए विकट स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

हालांकि, इस अस्पताल में जल मीनार का भी निर्माण किया गया है, लेकिन वह भी पूरी तरह से फेल है और फिलहाल यहां नगर निगम के पानी के टैंकर के सहारे जीविका द्वारा संचालित दीदी की रसोई का काम चलाया जा रहा है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=tPhcVgqOdes[/embedyt]

युवक ने नग्न अवस्था में मोबाइल से ऑनलाइन वीडियो दिखाते हुए लगा ली फांसी

सरस्वती पूजा-शबे बारात को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नवजात की मौत मामले में सिविल सर्जन को लगी कड़ी फटकार

रामघाट में उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत

शेखाना हाई स्कूल केंद्र में बाउंड्री फांदने वाले 10 इंटर परीक्षार्थियों पर कार्रवाई

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker