दिल्ली से 6 साल बाद गाँव लौटा तो घर में मिला नरकंकाल, फैली सनसनी, जानें मामला

सरमेरा (नालंदा दर्पण)। सरमेरा थाना क्षेत्र के मीरनगर गांव के एक बंद घर में एक नर कंकाल मिलने से ईलाके में सनसनी फैल गई है।

बरामद नर कंकाल मिट्टी के नीचे दबा हुआ था। कंकाल के अवशेषों को पुलिस ने जब्त करते हुए जांच के लिए पटना भेज दिया है। नर कंकाल मीरनगर गांव के रहने वाले नीरो मांझी के घर से बरामद किया गया है।

खबरों के मुताबिक नीरो मांझी पूरा परिवार समेत घर को बंद कर पिछले 6 सालों से दिल्ली में रह रहा था। 4 दिन पहले पूरा परिवार नीरो मांझी गांव लौटा। तब वह अपने खंडहर नुमा घर में गया।

उस घर में प्रवेश करते ही नीरो मांझी को कुछ दुर्गंध आया। जिसके बाद खंडहर में ही एक नर कंकाल उसे दिखाई दिया। नर कंकाल को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई।

सरमेरा थाना अध्यक्ष विवेक राज के अनुसार नीरो मांझी के घर से 4 दिन पूर्व नर कंकाल को बरामद किया गया था। जो पूरी तरह से मिट्टी का रूप ले चुका था। किसी तरह से उसे बटोर कर जांच के लिए पटना भेज दिया गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

हिलसा के भगतपुर में अंधाधुन फायरिंग करते 2 दिन पुराना वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार

बिहार शरीफ जहरीली शराब कांडः मौत के सौदागरों के आशियानों पर यूं चल रहा बुलडोजर, कुख्यात मैडम के घर से हुई शुरुआत

मेमू गाड़ियों के कोरोना पूर्व भाड़ा बहाली की मांग को लेकर रेलमंत्री से नालंदा सांसद

बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट की, वार्ड सचिव चुनाव में हुआ था हंगामा

बिहारशरीफ शराबकांड: पहड़तल्ली में 19 शराब-धंधेबाजों के घरों पर 14 फरवरी को चलेगा बुलडोजर !

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker