अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

अवैध संबंध बनाकर महिलाओं को ब्लैकमेल करता था युवक,लिंग काटकर हुई हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

हरनौत (नालंदा दर्पण)। नालंदा पुलिस ने पिछले 3 मार्च को चेरो ओपी अंतर्गत हीराजीत तीनमुहानी के पास मिले शव की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। युवक का गला दबाने के बाद प्राइवेट पार्ट को काटकर फेंक दिया गया था। इस मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहारशरीफ सदर एसडीपीओ नुरुल हक के अनुसार पुलिस जांच में पता चला कि मृतक अभिनव कुमार उर्फ विकास कुमार का चरित्र ठीक नहीं था। उसके कई महिलाओं से अवैध संबंध थे और वह उन्हें ब्लैकमेल भी करता था। इसी वजह से कुछ लोगों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। हत्या की योजना के तहत 2 मार्च 2024 को मृतक को हरनौत ब्लॉक फिल्ड में बुलाया गया।

उसके बाद पहले उसे नशा पिलाया गया और फिर गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। शव को पोलो गाड़ी में लादकर घटनास्थल पर ले जाकर फेंक दिया गया और उसका लिंग काटकर अलग फेंक दिया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें से संतोष कुमार उर्फ मोनू और कुन्दन कुमार की इस हत्या में मुख्य भूमिका थी। मोनू मृतक का गाँव का रिश्तेदार बताया जाता है। अन्य गिरफ्तार अभियुक्तों में राजा कुमार, रंजन कुमार और राजवीर कुमार उर्फ दिवाकर शामिल हैं।

इस हत्या कांड के उद्भेदन में पुलिस टीम ने काफी प्रयास किए। अनुसंधान में एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम की भी मदद ली गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गमछा, खून लगा अन्य कपड़ा और घटना में प्रयुक्त गाड़ी को भी बरामद कर लिया है।

PM मोदी ने राजगीर रेलवे स्टेशन पर किया खाजा स्टॉल का शुभारंभ

बिहारशरीफ नगर के गौरागढ़ मोहल्ला से 6 स्मैक तस्कर धराए

परवलपुर प्रखंड भाजपा ने जदयू सांसद के खिलाफ मुहिम छेड़ी

अब अस्पतालों में दीदी की रसोई के साथ दीदी की सफाई भी देखने को मिलेगी

सांसद ने राजगीर-बख्तियारपुर मेमू स्पेशल के ठहराव का किया शुभारंभ

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।