अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

अवैध संबंध के विरोध में युवक की हत्या, तालाब में मिला शव, परिजन पत्नी-प्रेमी पर लगा रहे हैं आरोप

बिहारशरीफ (आशीष कुमार)। नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र इलाके के गोनावां गांव अवैध संबंध के विरोध में युवक की हत्या कर दी गई। लोग हत्या का आरोप पत्नी पर लगा रहे हैं। गले में गमछा और कलाई में रस्सी बंधे  होने से परिजन गला दबाकर हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को तालाब में फेंकने की बात बता रहे हैं।

मृतक का नाम बोलबम मांझी है। भाई चंदन कुमार का आरोप है कि उसकी पत्नी रेखा देवी का किसी से अवैध संबंध था। जिसकी भनक उसके भाई को लग गई थी। जिसका वह विरोध करने लगा। इसी खुन्नस में पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा हत्या की गई हैं।

पति पत्नी के बीच अक्सर इस बात को लेकर मारपीट भी होता था। 2 दिन पूर्व भी इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई थी और उसके 2 दिन बाद ही उसका शव तालाब से मिला। पुलिस उनकी पत्नी रेखा देवी के मोबाइल को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है।

हरनौत थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है। मृतक का भाई पत्नी पर आरोप लगा रहा है। उसके मोबाइल को जप्त कर छानबीन की जा रही है।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future