अन्य
    Thursday, May 16, 2024
    अन्य

      गृद्धकूट पर्वत जा रही श्रीलंकाई महिला पर्यटक की रास्ते में मौत

      राजगीर (नालंदा दर्पण)। गृद्धकूट पर्वत पर जाने के दौरान सारिपुत्र गुफा के पास एक श्रीलंकाई पर्यटक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 69 वर्षीया देसी चन्द्रसेली के रुप में हुई है, जो श्रीलंका के हीनातिलागा निवासी हैं।

      बताया जाता है कि देसी चन्द्रसेली  श्रीलंका से आई 40 सदस्यीय बौद्ध धर्मावलंबियों के जत्था के साथ बोधगया से राजगीर आई थी। जहां सभी पर्यटक पैदल गृद्धकूट पर्वत पर चढ़ने लगे।

      इसी दौरान गृद्धकूट पर्वत से पहले ही सारिपुत्र गुफा के पास पर्यटक देसी चन्द्रसेली का दम फूलने लगा और वहीं चक्कर खाकर गिर पड़ी।

      इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा डोली से बेहोश महिला को नीचे लाकर एम्बुलेंस से राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला की जांचोपरांत हृदयाघात से मौत की पुष्टि की।rajgir maut1 rajgir maut2

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!