अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      यूं राष्ट्रभक्ति माहौल में सम्मानित हुए होनहार छात्र-छात्राएं

      ऐ वतन, वतन मेरे आबाद रहे तू… देश रंगीला, रंगीला, देश मेरा रंगीला, ऐ वतन, वतन मेरे आबाद रहे तू, मैं जहां रहूं, जहां में साथ रहे तू..,जैसे देशभक्ति गीतों के साथ प्रखंड कार्यालय का प्रांगण स्वतंत्रता के रंग में रंग गया……….”

      नगरनौसा(एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। नगरनौसा प्रखंड कार्यालय प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर एकता स्टडी सेंटर नगरनौसा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम सह छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

      NAGARNAUSSA 15 AUGAST 4कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ रीतेश कुमार ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में स्टडी सेंटर के विद्यार्थी जश्न-ए-आजादी में डूबे रहे।

      बच्चों ने जहां देशभक्ति गीतों की धुनों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए वहीं नृत्य की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा बनाकर स्वतंत्रता दिवस के गौरव को बयां किया।

      जैसे ही छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य करना शुरू किया। छात्राएं क्या शिक्षक-शिक्षिकाएं भी सुर में सुर मिलाकर देशभक्ति गीत गाने लगे।

      मौके पर संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थी जो मैट्रिक एवं इंटर में 80% से अधिक मार्क्स लाए, उन्हें सम्मानित किया गया।

      मैट्रिक में अधिक मार्क्स लाने वाले मनु कुमार एवं इंटर में अधिक मार्क्स लाने वाले अंजली कुमारी को बीडीओ रितेश कुमार ने लैपटॉप देकर सम्मानित किया।

      सांस्कृतिक कार्यक्रम में अजंली कुमारी, मीसा भारती, शिल्पा कुमारी, शालनी राज, दीपक कुमार, रवि कुमार, विकास कुमार, रिया कुमारी, मुस्कान भारती, अनीश कुमारी, पूजा कुमारी, सुलेखा भारती आदि विद्यार्थियों ने भाग लिया।NAGARNAUSSA 15 AUGAST 2

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!