तेजाब छिड़कर 8 बीघा धान की फसल किया नष्ट, एसडीओ जनता दरबार पहुंचा मामला

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने आज अपने दैनिक जनता दरबार में कुल 16 नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया। दरबार में आए विभिन्न आवेदकों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई, जिनमें भूमि विवाद, अतिक्रमण और फसल बर्बादी जैसी समस्याएँ प्रमुख रहीं।

विशेष मामलों में कार्रवाई: श्री विशाल भदानी, निवासी दुर्गास्थान, थाना हिलसा ने बताया कि उनकी दो दुकानों पर किरायेदारों का कब्जा है और उन्होंने दुकानों को मुक्त कराने की मांग की। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने दंड प्रक्रिया संहिता (दप्रसं) की धारा 126 के तहत आवश्यक कार्रवाई की।

श्री संजय सिंह, ग्राम किरतीपुर, थाना परवलपुर के निवासी ने शिकायत की कि उनकी धान की फसल पर विपक्षी द्वारा रसायनिक तेल (तेजाब) छिड़ककर आठ बीघा धान फसल नष्ट कर दी गई है। इस गंभीर मामले में अनुमंडल पदाधिकारी ने दप्रसं की सुसंगत धाराओं के तहत तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया।

श्री महेश जमादार, निवासी ग्राम वरसियावां, थाना तेल्हाड़ा ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके रास्ते को विपक्षी ने अवरुद्ध कर दिया है। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने दप्रसं की धारा 152 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की।

इसी प्रकार, ग्राम आत्मा, थाना इसलामपुर के श्री सिद्धेश्वर प्रसाद ने अपनी जमीन पर निर्माण कार्य पर लगी रोक को हटाने का अनुरोध किया। इस पर भी दप्रसं की धारा 126 के तहत कार्रवाई की गई।

श्रीमती निर्जला कुमारी, निवासी ग्राम गौढ़ापर, थाना चण्डी ने बताया कि उनके मकान निर्माण कार्य को गाँव के लोगों ने रोक दिया है। इस समस्या पर भी अनुमंडल पदाधिकारी ने दप्रसं की धारा 126 के तहत निर्देश दिए।

अन्य मामलों में भी कार्रवाई: श्री पप्पू कुमार और अन्य ग्रामीण, निवासी ग्राम कोरथु, थाना तेल्हाड़ा ने शिकायत की कि उनके आम रास्ते पर विपक्षी द्वारा अतिक्रमण कर छोपड़ी बना दी गई है। इसपर भी दप्रसं की धारा 152 के तहत कार्रवाई की गई।

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। जनता दरबार में उपस्थित नागरिकों ने पदाधिकारी के त्वरित निर्णय और कार्रवाई की सराहना की।

इस तरह हिलसा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए की गई सक्रिय पहल से नागरिकों में प्रशासन के प्रति विश्वास और भी दृढ़ हुआ है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker