दो दिवसीय डाक विभाग बीमा शिविर का आयोजन, लाभ उठाएं

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड के मदारगंज बाजार में भारत सरकार के डाक विभाग मंत्रालय डॉक जीवन बीमा निदेशालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार देश के सभी डाकघरों में पीएलआई अभिकर्ता आलोक कुमार के नेतृत्व में बीमा संबंधित दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान पीएलआई अभिकर्ता आलोक कुमार ने कहा कि डाक विभाग के द्वारा हर बीमा का पॉलिसी शानदार व जीवनोपयोगी है। इसमे दो तरह के पॉलिसी सेक्टर है। पहला डाक जीवन बीमा है। इसके तहत भारत एंव राज्य के विभिन्न पदो पर नौकरी करने वालों का बीमा होता है। दूसरा ग्रामीण डाक बीमा है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का बीमा किया जाता है।

उन्होंने बताया कि डाक विभाग का छह तरह के बीमा का पॉलिसी है। इसमें सुरक्षा, संतोष, सुविधा, सुमंगल, युगल सुरक्षा, चिल्ड्रेन बीमा पॉलिसी आदि शामिल है। इसमें डाक जीवन बीमा का आरम्भ 1 फरवरी वर्ष 1884 से और ग्रामीण डाक जीवन बीमा का शुभारंभ वर्ष 1995 के मार्च माह से हुआ है। इसमें बीमाधारकों का आयु कम से कम 19 वर्ष और अधिकतम 55 वर्ष अनिवार्य है।

उन्होंने लोगों का प्रोफाइल कार्य फिलप करते हुए अधिक से अधिक डॉक बीमा करवाकर लाभ उठाने का अपील किया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker