खोज-खबरनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरसमस्यास्वास्थ्य

दलालों-बिचौलियों का अड्डा बना पावापुरी विम्स अस्पताल, हड्डी वार्ड बनी मिसाल

पावापुरी (मुन्ना)। नालंदा जिला का सबसे बड़ा पावापुरी विम्स अस्पताल में मरीजों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है। यहाँ बिना दलालों और बिचौलियों को नजराना चढ़ाए सही ढंग से ईलाज नहीं किया जाता है। 

Pawapuri Vims Hospital became a den of brokers and middlemen bone ward became an example 2इसकी जानकारी देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार पासवान  ने बताया कि पावापुरी विम्स अस्पताल में मरीजों से मिलने और पूछताछ करने हड्डी विभाग गया तो पता चला कि यहँ कोई व्यवस्था नहीं है। मरीज को दर्द भी होता है तो नर्स या डाक्टर देखने नहीं आते हैं।

उन्होंने बताया कि जो मरीज यहां के दलालों बिचौलियों को हज़ार दो हज़ार की वसूली देते हैं, वे उन्हें ही देखते हैं और सही से इलाज करते हैं। अस्पताल के इस वार्ड में एक पंखा तक नहीं है। मरीजों को बेड सीट तक नहीं मिलता है।

उन्होंने बताया कि यहां के वाथ रूम के नल‌ से जल नहीं गिरता है और दरवाजा भी नहीं लगता है। जबकि राज्य सरकार इस अस्पताल को हरेक साल तीन करोड़ रुपए व्यवस्था के लिए देती है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »