महिला थानाध्यक्ष ने भैसासुर मोड़ के पास से नाबालिग यौन शोषण के आरोपी युवक को यूं पकड़ा

“पुलिस को देखते ही आरोपी युवक भागने की कोशिश करने लगा। जिस पर महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी और एसआई शंकर प्रसाद  सिहं ने प्रेमी युवक को दौड़ा कर पकड़ा…

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। एक नबालिग लड़की को ट्यूशन पढा़ने के नाम पर अपने प्रेम जाल मे फँसा कर कई माह से शादी का झंसा देकर योन शौषण कर रहा था, जिस पर लड़की ने महिला थाना में आवेदन दिया।

आवेदन मिलते ही महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने तुरन्त एसडीपीओ शिब्ली नोमानी को इसकी जानकारी देते हुये अनुसंधान मे जुट गई। पीड़ित महिला थाने मे ही बैठी थी। उसका ब्यान लिया जा रहा था।

तभी लड़के ने लड़की के मोबाइल पर फोन करके मिलने भैसासुर बुलाया। जिस पर पुलिस लड़की को लेकर भैसासुर मोड़ पहुंची। जहां लड़का पहले से लड़की को धमकाने के लिए खड़ा था।

पुलिस को देखते ही प्रेमी युवक भगने की कोशिश करने लगा। जिस पर महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी और एसआई शंकर प्रसाद  सिहं ने प्रेमी युवक को दौड़ा कर पकड़ा।

पकडाया प्रेमी बिंद थाना क्षेत्र के छतरपुर गाँव निवासी उपेन्द्र प्रसाद का 21 वर्षीय पुत्र सोनु कुमार है, जो फिलहाल खन्दंक पर कियाए के मकान में रहता है और बराबर प्रेमिका को मिलने अपने किराये के मकान को खुद का मकान बताकर मिलता रहता था।

वहीं लड़की सोहसराय थाना क्षेत्र में किराये पर अपनी माँ के साथ रहती है। कई माह से लड़का के द्वारा नवालिग का यौन शोषण किया जा रहा था। जब लड़का ने शादी से इन्कार कर दिया तो लड़की ने महिला थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई।

सदर डीएसपी डा शिब्ली नोमानी ने बताया कि एक लड़की ने महिला थाना में आवेदन दिया था। जिस पर महिला थाना मे केस दर्ज कर तुरन्त कार्यवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को मेडिकल जाँच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »