गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

बिजली चोरी के खिलाफ छापामारी करने गई टीम को खदेड़कर पीटा, कागजात फाड़े

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। इस समय नालंदा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। रहुई प्रखंड अंतर्गत पिचासा गांव के पासवान टोला में ग्रामीणों द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ छापामारी करने गए विभागीय टीम हमला किया गया है।

बताया जाता है कि आज बुधवार को रहूई प्रखंड के धमौली शाखा विद्युत केंद्र के कनीय विद्युत अभियंता द्वारा टीम गठित कर पिचासा गांव के पासवान टोला में बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान आधा दर्जन से अधिक घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई।

बिजली विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से ग्रामीण काफी आक्रोशित हो उठे और बिजली विभाग के कर्मियों पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने उनके साथ खदेड़ कर मारपीट की और विभागीय कागजात को भी छीनकर फाड़ दिया।

वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मी बिना दरवाजा खटखटाए बिजली चेकिंग के नाम पर घर में प्रवेश कर गई और महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया।

वहीं बिजली विभाग जेई ने बताया कि बिजली चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं पर जब कार्रवाई की बारी आई तो उपभोक्ता इससे बचने के लिए इस तरह के हथकंडे का इस्तेमाल किया और टीम को मौके पर से खदेड़ दिया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »