गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

नालंदा में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, गौरी-गणेश का विसर्जन करने गई तालाब में डूबी 5 बच्चियां, 2 की मौत

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के रहुई प्रखंड के सोसंदी पंचायत से अभी-अभी एक बड़ी खबर आ रही है,  जहां तीज के मौके पर गौरी-गणेश की मूर्ति विसर्जन करने गई पांच बच्चियों तालाब में डूब गई। जिससे दो बहनों की डूबने से मौत हो गई। जबकि तीन बच्चियों को स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बचा लिया गया।

बताया जाता है की तीज पर्व समापन के बाद पांचों बच्चियां गौरी-गणेश की मूर्ति विसर्जन करने गांव के डोमिनिया खंधा गए हुए थे। इस दौरान तालाब में पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण पांचों बच्चियों एक साथ डूबने लगी।

शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने तीन बच्चियों को तो बचा लिया लेकिन दो बच्चियों को गहरे पानी में चले जाने के कारण बचाया नहीं जा सका।

इस हादसा की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में खुशियां मातम में बदल हो गई। मृतक बहनों की पहचान जयगोविंद बिंद की 10 वर्षीय पुत्री जुली कुमारी और लंबू बिंद की 8 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »