Monday, February 23, 2026
अन्य

    सेवा पखवाड़ा के तहत सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। आज 2 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर सेवा पखवाड़ा, जो 17 सितंबर से लेकर गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर तक किया जाना था, उसमें आज महापुरुषों की प्रतिमा की साफ सफाई एवं माल्यार्पण का दिन रखा गया था।

    इस अवसर पर राजगीर भाजपा मंडल के द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा की साफ-सफाई कर उनका माल्यार्पण किया गया।

    इस अवसर पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विकास कुशवाहा ने कहा कि यह सेवा पखवाड़ा हमारे लिए सिर्फ सेवा कार्य ही नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का भी एक माध्यम है।

    वहीं मौके पर उपस्थित राजगीर भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन झा ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं आम जनमानस के लाभप्रद हैं और आम जनता को फायदा एवं जागरूक करने का काम किया जा रहा है।

    इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री शैलेंद्र प्रसाद आर्य, नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कुमार, अनुपमा कुमारी, राम लगन चौधरी, महेंद्र गुप्ता, लक्ष्मण अग्रवाल, रौशन कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।

    ट्रेंडिंग न्यूज

    error: Content is protected !!