Monday, February 23, 2026
अन्य

    कार्यपालक अभियंता ने इस्लामपुर विधायक द्वारा पथ निर्माण में लूट के आरोपों को नकारा, कहा…

    एकंगरसराय (नालंदा दर्पण)। ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल हिलसा के कार्यपालक अभियंता व्रज किशोर प्रसाद ने एकंगरसराय प्रखंड के तेल्हाड़ा मनोहर बिगहा से मेदनी बिगहा पथ को लेकर इसलामपुर विधायक राकेश कुमार रौशन के आरोपों को निराधार बताया है।

    Islampur MLA caught with huge loot in Chief Minister Contact Road Scheme path FIR against officer contractor 1श्री प्रसाद ने नालंदा दर्पण को बताया कि मुख्यमंत्री संपर्क सड़क योजना के अंतर्गत तेलहड़ा मनोहर बिगहा से मेदनी बिगहा पथ अभी निर्माणाधीन है। पथ का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है।

    उन्होंने बताया कि पथ में अलकतरा का कार्य बरसात होने एवं भारी वाहन के जाने के कारण कुछ जगह पर धंस गया है। जिसमें बरसात के मौसम के बाद सुधार करा लिया जाएगा। इस संबंध में संवेदक को पूर्व में ही निर्देश दिया जा चुका है।

    उन्होंने कहा कि पथ में अलकतरा एवं पीसीसी के कार्य का अभी भुगतान नहीं किया गया है। पथ में आवश्यक सुधारोपरांत ही भुगतान की कार्रवाई की जाएगी एवं जीएसबी तथा डब्लूबीएम-3 की सामग्री की जाँच गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, ग्रामीण विकास विभाग पटना से कराई गई है। जिसका जांचफल संतोषप्रद है। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं की गयी है।

    बता दें कि बीते दिन इस्लामपुर विधायक राकेश कुमार रौशन ने एकंगरसराय प्रखंड के तेलहड़ा मनोहर बिगहा से मेदनी बिगहा पथ का निरीक्षण किया था और उसमें भारी गड़बड़ी को देखते हुए दोषी पदाधिकारी और ठेकेदार पर प्राथमिकी दर्ज करने की जरुरत बताई थी।Islampur MLA caught with huge loot in Chief Minister Contact Road Scheme path FIR against officer contractor 2

    विधायक के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया था कि यह पथ मुख्यमंत्री संपर्क सड़क योजना के द्वारा करीब डेढ़ करोड़  रुपए की लागत से एक माह पूर्व बनाया गया है, लेकिन ठेकेदार और पदाधिकारी दोनों मिलकर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है।

    यह भी कहा गया था कि इस योजना का क्रियान्वयन भी डीपीआर के अनुसार नहीं है और मेटल जहां 70 फीसदी रहना चाहिए और डस्ट 30 फीसदी रहना चाहिए, वही, इस पथ में डस्ट ज्यादा और मेटल कम है।

     इस पथ का जहां कालीकरण किया गया है, उसमें बिना इमल्शन के ही कालीकरण कर दिया गया है, जिससे पथ अभी से ही उखाड़ना शुरू हो गया है और इस पथ को बनने के एक महीना बाद ही देखा जा सकता है कि पथ अभी जहां तहां दब गया है। उखाड़ रहा है।

    विधायक द्वारा इस पथ की जांच के क्रम में देखा गया कि पथ में बिना पुल पुलिया बनाए ही कार्य को पूर्ण कर दिया गाया है। जिससे किसानों के सामने पटवन की समस्या उत्पन हो गाया है और पदाधिकारी ने बिना जांच किये ठेकेदार को राशि का भुगतान कर सरकार के पैसे का बंदरबांट किया गया है।

    जांच के दौरान माननीय विधायक राकेश कुमार रोशन ने बताया कि इस पथ की जांच मुख्यालय स्तर से टीम बनाकर कराया जाए जाना चाहिए और दोषी पदाधिकारी और ठेकेदार पर प्राथमिक की दर्ज होनी चाहिए।

    2 COMMENTS

    Comments are closed.

    ट्रेंडिंग न्यूज

    error: Content is protected !!