नालंदाबिग ब्रेकिंगराजनीतिहिलसा

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने इस्लामपुर विधायक का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड के 250 आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका-सहायिकाएं विगत 3 अक्टूबर से अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

Anganwadi maids and assistants surrounded Islampur MLA and submitted memorandum 2इसी बीच आज बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बनैर तले सभी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं प्रखंड सीडीपीओ कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए राजद कार्यालय पहुंचे और विधायक राकेश कुमार रौशन का घेराव कर अपनी मांग पत्र सौंपा। विधायक ने भी उनकी मांगों पर आवाज बुलंद करने का भरोसा दिया।

इस मौके पर प्रखंड आंगनबाड़ी केंद्र के सचिव शैव्या कुमारी ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगा।

सारे  प्रदर्शनकारी हम भारत के नारी है-फूल नही चिंगारी है, राज्य सरकार खोलो कान -नहीं तो होगा चक्का जाम, आंगनबाड़ी करे पुकार-अब न सहेगे अत्याचार, मानदेय देना बंद करो-वेतन का प्रबंध करो, पोलियो दूर भगाए हैं-राज्य सरकार को भी भगाएंगे जैसे नारा लगा रहे थे।

उनकी मांगो में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका पद को सरकारी करने, सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार ग्रेच्युटी लागू करने, नई शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को नर्सरी शिक्षिका का दर्जा देने, बिहार सरकार द्वारा दस हजार रुपए प्रति माह अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने आदि शामिल हैं।

इस मौके पर सेविका किरण कुमारी, बेबी कुमारी, नीलू कुमारी, कंचन कुमारी, संगीता कुमारी, संजू कुमारी, सुलेखा कुमारी, आदि सेविका-सहायिकाएं शामिल थे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=_FLjuQv9LSs[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=FboVjZ7so8M[/embedyt]

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »