अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर चालक से नगद और मोबाइल छीना

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। बदमाशो ने पिस्तौल की नोंक पर एक पीकप वैन चालक से नगद और मोबाइल छीन लिया है। घटना शनिवार की रात को खुदागंज थाना क्षेत्र के राजगीर खुदागंज मुख्य मार्ग पर सैफाबाद और सरबहदा मोड़ के बीच घटी है।

इस सबंध में गया जिला के अहियापुर गांव निवासी पीड़ित चालक सूरज कुमार ने खुदागंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया है।

प्राथमिकी में कहा है कि वह पीकप वैन गाड़ी चलाता है  और शनिवार को बेगुसराय से भूसा उतारकर घर वापस लौट रहे थे कि रास्ते में उसी रात सैफाबाद और सरबहदा मोड़ के बीच दो बाइक पर सवार चार बदमाशो ने गाड़ी रोकवाया और खींचकर बाहर उतार दिया।

उसके बाद पिस्तौल का भय दिखाकर एक मोबाइल और भूसा बिक्री का 40 हजार रुपए छीन लिए और सारे बदमाश जान मारने की धमकी देकर चलते बने।

इस सबंध में खुदागंज थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »