बिहारशरीफ में एक तरफ नालंदा एसपी का फ्लैग मार्च, दूसरी तरफ महिला वार्ड पार्षद के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। एक तरफ जहाँ नालंदा जिला के एसपी बिहारशरीफ नगर में दुर्गा पूजा को लेकर सैकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ फ्लैग मार्च कर असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दे रहे थे, वहीं दूसरी ओर बिहार थाना क्षेत्र अंतरगत सालूगंज मोहल्ला में बेखौफ अपराधियों ने वार्ड नंबर 34 के वार्ड पार्षद आरती कुमारी के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ कई राउंड गोलीबारी की।

गोलियों की आवाज को सुनकर वार्ड पार्षद समेत आसपास के लोग अपने घरों में दुबकने में ही भलाई समझी। बदमाश दर्जनों की संख्या में थे।

घटना के संबंध में वार्ड पार्षद आरती कुमारी ने बताया कि उसके पति श्रवण कुमार के साथ पूजा पंडाल में बैनर लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें मारपीट की गई थी।

इसी विवाद को लेकर वार्ड पार्षद आरती कुमारी बिहार थाना में एफआईआर दर्ज करने गई थी। एफआईआर की सूचना मिलने पर बदमाश उग्र हो गए और वार्ड पार्षद के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।

घटना की सूचना पाकर बिहार थाना पुलिस की टीम घटनास्थल से 6 खोखा बरामद किया है और वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। अभी तक इस मामले में पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=O0TsYiGyN6M[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker