नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, 25-30 लाख रुपए मूल्य के सामान राख

रहुई (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला के रहुई बाजार में स्थित आरती वस्त्रालय में आज गुरुवार की अहले सुबह भीषण आग लग गई। जिसमें दुकान में रखे करीब 25-30 लाख रुपए के कपड़े आदि जलकर राख हो गए।

Massive fire breaks out in textile shop goods worth Rs 25 30 lakh reduced to ashes 2इस आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंची, लेकिन आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को मदद के लिए बुलाया। करीब तीन से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग लगने से रहुई बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें पीछे हटना पड़ा। आग लगने से दुकान के मालिक को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=fWZhrsjUIoA[/embedyt]

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future