राजगीर सूर्य कुंड के जल से बनता है खरना का प्रसाद, सांध्य अर्ध्य बाद होती है गंगा आरती

राजगीर (नालंदा दर्पण)। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजगीर कुंड क्षेत्र में विशेष तैयारी होती है। साफ- सफाई, रौशनी की व्यवस्था होती है। फूलमाला से पूरे कुंड क्षेत्र को सजाया जाता है।

छठव्रती सूर्य कुंड के जल से खरना का प्रसाद बनाती हैं। छठ के दिन संध्या में अर्ध्य के बाद गंगा आरती की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।

राजगीर नगर परिषद की ओर से छठ पर्व से पहले कुंड परिसर की विशेष साफ-सफाई का निर्देश दिया गया है। वहीं पुलिस-प्रशासन ने संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किये जाएंगे।

देवी देवताओं के लिए बनी थी 22 कुंड व 52 धाराएं: कहा जाता है कि भगवान ब्रह्मा के परपौत्र राजा बसु ने अपने महायज्ञ के दौरान जब भगवान ब्रह्मा से निवेदर कर देवी-देवताओं के स्नान व पूजा पाठ करने की व्यवस्था करने को कहा था।

उसी समय राजगीर की पंच वादियों के बीच यहां 22 कुंड व 52 धाराओं की उत्पत्ति हुई थी। इन्हीं 22 कुंडों में एक सूर्य कुंड भी है। सूर्य कुंड की उत्पत्ति के बाद से ही राजा-महाराजों सहित देवी देवाताओं ने यहां भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना करनी शुरू की। जो आज तक अनवरत रूप से चला आ रहा है।

सबसे बड़ी बात यह कि गरम पानी युक्त सूर्य कुंड सूबे में कहीं नहीं है। यह कुंड गरम पानी का एकलौता कुंड है।

यहां पर छठ पूजा करने वाले व्रती भगवान भास्कर के अर्घ्यदान के पहले चंद्रमा कुंड में स्नान करन के बाद ही सूर्य कुंड में स्नान कर अर्घ्य अर्पित करते हैं। ऐसा करने वालों की हर मनोकामना पूरी होती है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=lgntdim1uZU[/embedyt]

सिर्फ कागज पर रेफरल अस्पताल में परिवर्तित हुआ चंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र !

एकंगरसराय प्रखंड में जिला प्रशासन द्वारा किया गया जन संवाद कार्यक्रम

आग जनित दुर्घटनाओं से बचने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन

चंडी का माधोपुर बना ‘मिनी रेगिस्तान’, रेत के साये में बीत रही जिंदगी

चंडी में नशेड़ियों का नया शगूफा, आयोडेक्स चाटिए और नशे में डूब जाइए, बढ़ा क्राइम

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=_oqmJc45vuU[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker