वाहन चेकिंग के दौरान चांदी की तस्करी के आरोप में बाइक सवार 2 युवक गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। लहेरी थाना पुलिस ने मुरारपुर चौराहा पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक के बैग से चांदी की बिस्कुट, विक्टोरिया के सिक्के एवं गहनों को बरामद किया है।

चांदी तस्करी के आरोप में गिरफ्तार युवक आदित्य कुमार, पिता अजय प्रसाद स्वर्णकार, मोहल्ला- महल्लापर, थाना- बरबीघा, जिला-शेखपुरा एवं संतोष कुमार, पिता सुभाष कुमार साह, साकिन सम्पतचक, थाना- गोपालपुर, जिला- पटना निवासी हैं।

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान नवादा की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवक को रुकवा कर उनकी तलाशी ली गई तो दोनों युवक के पास से बैग में रखें 3 किलो 818 ग्राम चांदी का बिस्किट, 25 विक्टोरिया के सिक्के और 18 जोड़ा पायल और 21.5 हजार रुपए को बरामद किया गया।

इस संबंध में जब उनसे कागजात की मांग की गई तो उन्होंने कागजात को प्रस्तुत नहीं किया। इस तरह से गिरफ्तार दोनों युवक चांदी की तस्करी के धंधे से जुड़े हुए हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

वाहन जांच टीम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार, दारोगा विकास कुमार, जमादार अकबर अंसारी एवं सशत्र बल के जवान शामिल थे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=XbdzGpECXQ8[/embedyt]

राजगीर सूर्य कुंड के जल से बनता है खरना का प्रसाद, सांध्य अर्ध्य बाद होती है गंगा आरती

सिर्फ कागज पर रेफरल अस्पताल में परिवर्तित हुआ चंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र !

एकंगरसराय प्रखंड में जिला प्रशासन द्वारा किया गया जन संवाद कार्यक्रम

आग जनित दुर्घटनाओं से बचने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन

चंडी का माधोपुर बना ‘मिनी रेगिस्तान’, रेत के साये में बीत रही जिंदगी

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=_fNSlCdE_so[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker