नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंका

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। एक दिन पूर्व शीतकालीन के दौरान भरी सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जातीय गणना से जुड़े दिए गए अमर्यादित बयान पर उनके विरोधी राजनीतिक गलियारों में आक्रोश देखा जा रहा है।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ नगर में अस्पताल चौराहा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला फूंका।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के प्रति अमर्यादित बयान दिया है, उन्हें बिहार की गद्दी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं। उन्हें अब अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करवाने की जरूरत है। उन्हें अब राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। उनके बयान से पूरे नारी जाति का अपमान हुआ है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=XbdzGpECXQ8[/embedyt]

राजगीर सूर्य कुंड के जल से बनता है खरना का प्रसाद, सांध्य अर्ध्य बाद होती है गंगा आरती

सिर्फ कागज पर रेफरल अस्पताल में परिवर्तित हुआ चंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र !

एकंगरसराय प्रखंड में जिला प्रशासन द्वारा किया गया जन संवाद कार्यक्रम

आग जनित दुर्घटनाओं से बचने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन

चंडी का माधोपुर बना ‘मिनी रेगिस्तान’, रेत के साये में बीत रही जिंदगी

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=_fNSlCdE_so[/embedyt]

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future