राजगीर कुंदन सिंह हत्याकांड में दोषी 3 लोगों को उम्रकैद की सजा, गोली मारकर हुई थी हत्या

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर थाना क्षेत्र के चर्चित कुंदन सिंह हत्या मामले में कोर्ट ने तीन आरोपितों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही, 20-20 हजार रुपए का जुर्माना भी किया। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय के एडीजे छह धीरज कुमार भास्कर ने इस मामले में आपराधिक षड्यंत्र रचने व आर्म्स एक्ट के तहत भी 10-10 साल व तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। साथ ही 5-5 हजार रुपए जुर्माना किया। वहीं साक्ष्य के अभाव में तीन आरोपितों को रिहा कर दिया।

आरोपित राजगीर थाना क्षेत्र के कल्याणी नगर निवासी शंकर यादव, बड़ी मिल्की का करण यादव व अस्थावां थाना क्षेत्र के उगावां गांव निवासी कुंदन कुमार को यह सजा सुनाई गयी। जबकि सोनू, राकेश व बीतन उर्फ ओम प्रकाश को रिहा कर दिया।

मामले में अभियोजन की ओर से सभी 14 ने गवाही दी थी। इसमें पीपी कैसर इमाम ने अभियोजन की ओर से बहस की थी।

उन्होंने बताया कि 2 मई 2021 को मोटरसाइकिल पर सवार आरोपितों ने राजगीर के डाक बंगला क्षेत्र में कुंदन सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया।

इसी दौरान पुलिस गश्ती दल में शामिल एएसआई कुंदन कुमार ने जख्मी को राजगीर अस्पताल पहुंचाया। जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। वहां इलाज के दौरान 15 मई 2021 को कुंदन सिंह की मौत हो गई।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=oLxyjgUfNdg[/embedyt]

वाहन चेकिंग के दौरान चांदी की तस्करी के आरोप में बाइक सवार 2 युवक गिरफ्तार

राजगीर सूर्य कुंड के जल से बनता है खरना का प्रसाद, सांध्य अर्ध्य बाद होती है गंगा आरती

सिर्फ कागज पर रेफरल अस्पताल में परिवर्तित हुआ चंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र !

एकंगरसराय प्रखंड में जिला प्रशासन द्वारा किया गया जन संवाद कार्यक्रम

आग जनित दुर्घटनाओं से बचने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=cyOCYJGe38k[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker