नालंदा जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भारी मतों पारित

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास भारी मतों के अंतर से पारित हो गया। इसके साथ ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद रिक्त घोषित कर दिया गया।

आज जिलाधिकारी द्वारा बिहारशरीफ हरदेव भवन सभागार में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पूर्व से निर्धारित जिला परिषद की विशेष बैठक बुलाई गई। जिसमें जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष एवं 19 अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव में लगाये गए आरोपों को कंडिका वार पढ़कर सदस्यों को सुनाया गया। अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मत विभाजन किया गया।

उसके बाद उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मत विभाजन किया गया। मतदान के उपरांत मतों की गणना की गई। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 19 मत पड़े, वहीं अविश्वास प्रस्ताव के विपक्ष में 2 मत पड़े।

इस प्रकार बहुमत के आधार पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित करते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद रिक्त घोषित किया गया।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=oPzHMdIFIr4[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=9smiivG_clM[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=hQlHXgnOVCc[/embedyt]

सरस्वती पूजा-शबे बारात को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नवजात की मौत मामले में सिविल सर्जन को लगी कड़ी फटकार

रामघाट में उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत

शेखाना हाई स्कूल केंद्र में बाउंड्री फांदने वाले 10 इंटर परीक्षार्थियों पर कार्रवाई

मोतियाबिंद का आपरेशन कराने गए पीड़ित की निजी क्लीनिक में मौत, लगे गंभीर आरोप

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker