Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    नए कार्यादेश से भयभीत क्यों हैं नालंदा के सारे डाटा इंट्री ऑपरेटर?

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। इन दिनों नालंदा जिला स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी डाटा इंट्री ऑपरेटर नए कार्यादेश के लेकर काफी आक्रोशित दिख रहे हैं। यहां कुल 170 डाटा इंट्री ऑपरेटर कार्यरत बताए जाते हैं।

    सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने के बाद डाटा इंट्री ऑपरेटरों ने कहा वे नए कार्यादेश का विरोध कर रहे हैं। क्योंकि इस आदेश के तहत पुराने डाटा इंट्री ऑपरेटर को हटाने की साजिश रची जा रही है।

    उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा परीक्षा में उत्तीर्ण न होने वाले डाटा इंट्री ऑपरेटर को सेवा से हटा देने की बात कही है। सभी डाटा इंट्री ऑपरेटर को हिंदी अंग्रेजी टाइपिंग और एमएस ऑफिस की परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य कर दिया गया है। उसी के विरोध में नालंदा जिले के सभी 170 डाटा इंट्री ऑपरेटर द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया है।

    वहीं इस प्रदर्शन को समर्थन देते हुए बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के जिला मंत्री संजय कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग डाटा इंट्री के पद पर काम करने वाले संवेदकों से परेशान रहते है। पुराने डाटा इंट्री ऑपरेटर को नया कार्य आदेश लाकर हटाने की साजिश रची जा रही है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=3XCHd9QZ0fk[/embedyt]

    चंडी नगर पंचायत में हर माह हो रहा 2-3 लाख रुपए का सफाई घोटाला

    मुखिया को नहीं पता कहां है पंचायत की संचिकाएं, रोजगार सेवक कहता है- तू नीच जात है…

    [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=JhDnEB95JwE[/embedyt]

    नालंदा लोकसभा चुनाव को लेकर सभी हेलीपैडों को अलर्ट रखने का आदेश

    बैंककर्मियों ने बिहारशरीफ नगर में ऋण वापसी को लेकर चलाया अनोखा अभियान

    [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=nTxQIxOMLBs[/embedyt]

    राजगीर-बिहारशरीफ मार्ग पर महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध