11वीं की एडमिशन में छात्रों को संस्थान-संकाय बदलने का सुनहरा मौका

नालंदा दर्पण डेस्क। 10वीं पास विद्यार्थी अब शैक्षणिक सत्र 2024-26 के लिए 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए संस्थान के विकल्प में परिवर्तन कर सकते हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने उच्च न्यायालय के आदेश पर बदलाव करते हुए 11वीं कक्षा में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों को संस्थान के विकल्प में परिवर्तन का मौका दिया है।

पूर्व में निर्देश दिया गया था कि जो विद्यार्थी जहां 10वीं उत्तीर्ण किये उसी संस्थान में 11वीं में नामांकन लेंगे।

परीक्षा समिति ने 31 मई 2024 तक ओएफएसएस वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों से कहा है कि वे पूर्व में दिये गये इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थानों एवं संकायों के विकल्प में 11 जून तक ओएफएसएस वेबसाइट के लिंक पर जाकर शिक्षण संस्थान एवं संकाय में विकल्प में बदलाव कर सकते हैं।

परीक्षा समिति ने कहा है कि विद्यार्थियों को नामांकन संबंधी सूच प्रदान करने के लिए समिति द्वारा ओएफएसएस नाम से मोबाइल एप तैयार किया गया है, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

इस एप का इस्तेमाल विद्यार्थी नामांकन संबंधी सूचना सहित अन्य जानकारियों प्राप्त कर सकते हैं। समिति के हेल्प लाइन नंबर 0612- 2230009 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

BPSC शिक्षकों को नहीं मिलेगें अन्य कोई छुट्टी, होगी कार्रवाई

महिला की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, तोड़फोड़, नर्स को छत से नीचे फेंका

अब इन शिक्षकों पर केके पाठक का डंडा चलना शुरु, जानें बड़ा फर्जीवाड़ा

देखिए केके पाठक का उल्टा चश्मा, जारी हुआ हैरान करने वाला फरमान, अब क्या करेंगे लाखों छात्र

गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिस्तौल-कारतूस समेत एक को पकड़ा

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future