सिलाव रेलवे स्टेशन की अनदेखी को लेकर नालंदा JDU सांसद के खिलाफ आक्रोश

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर अनुमंडल अंतर्गत बिहाशरीफ रेल मार्ग पर सिलाव रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का घोर आभाव है। लोगों ने नालंदा जदयू सांसद कौशलेन्द्र कुमार पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सिलाव क्षेत्र की जनता ने सांसद को निःस्वार्थ भाव से अपना समर्थन दिया। लेकिन सांसद ने सिलाव क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय किया हैं। सांसद ने भारत सरकार के रेल मंत्री को पूर्व में ज्ञापन दिया है, जिसमें उन्होंने नटेसर, इस्लामपुर, दनियावां, फतुहा, रामपुर, रहुई स्टेशनों की विकास की बात की है। लेकिन सिलाव जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन के विकास के लिये कोई जिक्र नहीं कि है। जो काफी ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

लोगों का यह भी कहना है कि सिलाव स्टेशन पर 1962 में भूमिगत प्लेटफार्म का निर्माण किया गया था, जो आज भी वही बरकार है। जिससे रेल सफर करने वाले यात्रियों मुख्यतः महिलाएं, बृद्ध, बच्चे, दिव्यांग को ट्रेन चढ़ने एवं उतरने में काफी कठिनाई होती है। जिसके चलते अक्सर यहाँ दुर्घटना भी होती रहती है।

लेकिन सांसद के द्वारा सिलाव रेलवे स्टेशन का कोई जिक्र भी नही किये जाने से लोगों में काफी निराशा है। जबकि क्षेत्र की जनता ने लोकसभा चुनाव में सांसद को अपार समर्थन दिया है। बाबजूद उपेक्षित किया गया है। क्या यही सबका साथ सबका विकास है। यदि इस ओर सांसद के द्वारा समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ विरोध मार्च निकाला जाएगा।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker