अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

हिलसा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, शव मिलने के बाद जाँच में जुटी पुलिस

हिलसा (नालंदा दर्पण)। आज मंगलवार की सुबह नालंदा जिला के हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंदापुर गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी।

इसकी सूचना मिलते ही हिलसा थाना के थानाध्यक्ष गुलाम सरवर  पुलिस बल के साथ में पेंदापुर पहुंचे। इस दौरान शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति को गोली मार कर हत्या की गई है। शव के सिर एवं छाती में गोली मारने के निशान है। शव की पहचान बेन थाना अंतर्गत कौआकोल निवासी मिथिलेश कुमार के 30 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार के रूप में किया गया है।

मृतक की मां निरंजन कुमार एक निजी अस्पताल का संचालन करती है। इस क्लीनिक में वर्षा नाम की महिला भी काम करती थी। उसी महिला का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर निरंजन कुमार वर्षा को हिलसा छोड़ने और लाने जाता था। जोकि वर्षा कें प्रेमी को नागवार लगा और उसने निरंजन कुमार की गोली मारकर कर हत्या कर दी है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »