Thursday, February 12, 2026
अन्य

    जैतीपुर मोड़ के बाद नरसंडा बदौरा के ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी, खानापूर्ति कर लौटी चंडी पुलिस

    चंडी (नालंदा दर्पण)। इन दिनों चंडी थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी चोरों के निशाने पर हैं। जैतीपुर मोड़ अवस्थित एक ज्वेलरी शॉप में हुई भीषण चोरी को लेकर पुलिस दुबकी बैठी ही थी कि चोरों ने उसी सुस्ती का भरपुर लाभ उठाते हुए बीती रात नरसंडा बदौरा चौक पर एक और ज्वेलरी शॉप को साफ कर दिया।

    After the Jaitipur turn the horrific theft in the jewelery shop of Narsanda Badaura Chandi police returned after making excuses 3बताया जाता है कि चोरों ने नरसंडा बदौरा चौक पर बाबू रामाशीष सिंह मार्केट के ज्योति अलंकार ज्वेलर्स में बीती रात 5 लाख रुपए से अधिक मूल्य के सोने चाँदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान उड़ा ले गए। इस चोरी की वारदात को भी ठीक उसी तरह शटर काटकर अंजाम दिया गया है, जैसा कि जैतीपुर मोड़ अवस्थित ज्वेलरी शॉप में हुई थी। स्वर्ण व्यवसायी को दुकान में चोरी की सूचना अहले सुबह एक सब्जी दुकानदार ने दी।

    इस मामले की जानकारी मिलते ही चंडी थानाध्यक्ष ऋतुराज पुलिस बल के साथ पहुंचे और खानापूर्ति कर वापस लौट गए। व्यवसायियों का कहना है कि यहाँ जिस तरह से चोरी की वारदात को अंजाम दी जा रही है, वह पुलिस की कार्यशैली काफी संदिग्ध दिखती है। वरीय पुलिस अफसर भी ऐसे गंभीर अपराधों के प्रति लापरवाह बने हुए हैं।After the Jaitipur turn the horrific theft in the jewelery shop of Narsanda Badaura Chandi police returned after making excuses 2

     

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें