Friday, January 23, 2026
अन्य

    अग्निवीर सेना भर्तीः अब 20-27 दिसंबर तक हिस्सा लेंगे बिहार के इन 7 जिलों के उम्मीदवार

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। अग्निवीर सेना भर्ती (Agniveer Sena Recruitment) की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। आगामी 10 दिसंबर से शुरू होने वाली अग्निवीर सेना भर्ती की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह दौड़ 20 दिसंबर से शुरू होगी और 27 दिसंबर तक चलेगी। यह भर्ती दानापुर कैंट चांदमारी न्यू एलपी ग्राउंड में आयोजित की जाएगी।

    कौन लेेंगे हिस्सा? इस भर्ती में पश्चिम बिहार के सात जिलों- पटना, बक्सर, भोजपुर, सीवान, सारण, गोपालगंज और वैशाली के शॉर्टलिस्ट किए गए पुरुष उम्मीदवार भाग लेंगे। इसके साथ ही बिहार और झारखंड की अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस के लिए शॉर्टलिस्ट की गई महिलाएं भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगी।

    महत्वपूर्ण निर्देश: भर्ती कार्यालय दानापुर ने सभी शॉर्टलिस्ट पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों को सूचित किया है कि वे भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर नजर बनाए रखें। भर्ती से जुड़े सभी अपडेट और निर्देश यहां उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही नये प्रवेश पत्र अपलोड होने के बाद उम्मीदवारों को उसे डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।

    तैयारियों में जुटे उम्मीदवार: अग्निवीर सेना भर्ती दौड़ का इंतजार कर रहे उम्मीदवार इस बदलाव के बाद अब अपनी तैयारियों को और पुख्ता कर सकते हैं। यह भर्ती दौड़ सभी श्रेणियों के अग्निवीरों के चयन के लिए की जा रही है। जिसमें अभ्यर्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार होने की जरूरत होगी।

    दानापुर के ऐतिहासिक भर्ती ग्राउंड पर हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का आना-जाना लगा रहता है और इस बार भी अग्निवीर बनने का सपना देखने वाले युवाओं में उत्साह चरम पर है। सेना में शामिल होकर देश सेवा का अवसर पाने के लिए यह दौड़ उनके लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकती है।

    आगे की प्रक्रिया: भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुव्यवस्थित होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा, मेडिकल जांच और अन्य प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। अग्निवीर योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को सेना में चार वर्षों के लिए सेवा का अवसर मिलेगा। सभी उम्मीदवारों को समय पर अपनी तैयारी पूरी कर लेने की सलाह दी जाती है। ताकि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें।

    Mukesh Bhartiyhttps://nalandadarpan.com/
    वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा