नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफस्वास्थ्य

वेतन की मांग को लेकर चार माह बाद काम पर लौटे सरकारी अस्पताल के एंबुलेंसकर्मी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। पिछले चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज जिले के एंबुलेंसकर्मियों ने अपने-अपने एंबुलेस को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में खड़ा कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इस दौरान मरीजों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर बुजुर्ग, प्रसव और सड़क हादसे में लोगों को निजी एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ा।

मरीजों की परेशानियों को देखते हुए अंततः नालंदा सिविल सर्जन से वार्ता के बाद सारे एंबुलेंसकर्मी काम पर लौट गए। जिससे लोगों को राहत मिली।

एंबुलेंसकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष के अनुसार सिविल सर्जन ने वेतन भुगतान एवं अन्य मांगों को लेकर एक सप्ताह का समय लिया गया है। इस कारण हड़ताल वापस करने का निर्णय लिया गया है। यदि एक सप्ताह बाद भी वेतन भुगतान नहीं किया गया तो एंबुलेंसकर्मी पुनः आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।

एंबुलेंस कर्मियों ने बताया कि वेतन भुगतान नहीं होने के कारण वे लोग भूखमरी के कगार पर आ गए हैं। इस दौरान पीडीपीएल कंपनी का टेंडर खत्म हो गया है। पिछली जो कंपनी थी, वह भी उन लोगों के चार महीने का वेतन भुगतान नहीं किया था। यही डर बना हुआ है कि पीडीपीएल कंपनी भी चार महीने का वेतन लेकर न रफ्फुचक्कर न हो जाए।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा