चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बेन (रामावतार कुमार)। बेन थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं। चोरी की वारदात को चोर लगातार अंजाम देने में सक्रिय है। वहीं पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। चोर धन, दौलत के साथ कृषि यंत्र एवं मवेशियों की भी चोरी कर ले जा रहे हैं।

थाना क्षेत्र के कई गावों में चोरों ने दर्जनों चोरी की घटनाओं का अंजाम दे चुका है जिसमें पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। वैसे तो चोर थाना क्षेत्र में आतंक मचाए हुए है। कभी प्रखंड परिसर से दिन के उजाले में मोटरसाइकिल, कभी पम्पिंग सेट मोटर तो कभी सुनसान घर को निशाना बना रहे हैं।

अब दुधारू मवेशी भी चोरो के निशाने पर है और चोर पुलिस पकड़ से दूर है। मवेशी चोरी एवं अन्य सामानों की चोरी के मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। और यही वजह है कि चोर घर, खेत-खलिहान एवं प्रखंड परिसर को निशाना बना रहा है। क्षेत्र में चोरी की लगातार वारदातें हो रही है।

कुछ दिन पहले भगवानपुर गांव में चोर चोरी करने के दौरान प्रोफेसर के वृद्ध मां की हत्या कर दिया। भगवानपुर, अकैड़पर, रामगंज, रन्नुविगहा, दाहाघाट से पशुपालकों के मवेशी चोरी एवं कुतलूपुर से तीन किसानों के पम्पिंग सेट चोरी कर ले गए।

सोमवार की रात भी थाना क्षेत्र के महाविगहा गांव में चोरी हुई। जहाँ से विन्देश्वर प्रसाद के दो दुधारू भैंस एवं मिलकीपर गांव के अजय प्रसाद के दो मवेशी की चोरी कर ली गई। जिसकी कीमत करीब ढाई लाख से ऊपर बताई गई।

लेकिन पुलिस द्वारा अबतक एक भी चोरी की घटनाओं का अंजाम देने वालों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सोमवार की रात हुई मवेशी चोरी की घटना को लेकर पीड़ित पशुपालकों द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=A-ZHRN6jrX0[/embedyt]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker