नालंदा प्रशासन द्वारा राजगीर प्रखंड में दो स्थानों पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

    Date:

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला प्रशासन द्वारा आज राजगीर प्रखंड अंतर्गत दो अलग-अलग स्थलों पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    Nalanda administration organized public dialogue program at two places in Rajgir block 2पहला जनसंवाद कार्यक्रम पंचायत सरकार भवन लोदीपुर के समीप आयोजित किया गया, जिसमें लोदीपुर, बरनौसा एवं गोरौर पंचायत के लोग शामिल हुए।

    कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक आदि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

    इस अवसर पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने अपने संबोधन में इस कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी और बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी देने तथा लोगों से योजनाओं के संबंध में फ़ीडबैक लेने का प्रयास किया जा रहा है।

    इस अवसर पर राजगीर प्रखंड में विगत वर्षों से किये जा रहे विकास से संबंधित कार्यों पर आधारित एक वृतचित्र का भी प्रदर्शन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के तहत प्रखंड अंतर्गत किये गये कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।

    इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। उनके द्वारा प्रखंड के विकास से संबंधित मुख्य समस्याओं को संज्ञान में लाया गया।

    इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक,उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर,भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता राजगीर, जिला परिवहन पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका सहित अन्य विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी तथा स्थानीय जिला परिषद सदस्य, प्रखण्ड प्रमुख, सभी पंचायतों के मुखियागण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, जीविका दीदियाँ एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

    [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=XbdzGpECXQ8[/embedyt]

    राजगीर सूर्य कुंड के जल से बनता है खरना का प्रसाद, सांध्य अर्ध्य बाद होती है गंगा आरती

    सिर्फ कागज पर रेफरल अस्पताल में परिवर्तित हुआ चंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र !

    एकंगरसराय प्रखंड में जिला प्रशासन द्वारा किया गया जन संवाद कार्यक्रम

    आग जनित दुर्घटनाओं से बचने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    चंडी का माधोपुर बना ‘मिनी रेगिस्तान’, रेत के साये में बीत रही जिंदगी

    [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=_fNSlCdE_so[/embedyt]

    [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=UDPp2-NrVW4[/embedyt]

    Subscribe

    More like News
    Nalanda Darpan News

    प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना बना साइबर फ्रॉड का बड़ा जरिया

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना जो छोटे...

    बिहारशरीफ मॉडल हॉस्पिटल: नशेड़ियों और जुआरियों अड्डा बना मुर्दाघर

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था खासकर...

    बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर: एथलेटिक्स और क्रिकेट में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर में एकेडमिक...

    ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों को मिला शिकायत निवारण का बड़ा मंच

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी शिक्षकों...
    error: Content is protected !!