भीम आर्मी के सदस्यों ने तेलहाड़ा थाना में किया हंगामा, जानें पूरा मामला

नालंदा दर्पण डेस्क। आज 7 जनवरी को भीम आर्मी के सदस्यों द्वारा तेलहाड़ा थाना परिसर में अनुजा/जजा अत्याचार अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जमकर हंगामा किया गया, जिससे थाना का सरकारी कार्य बाधित हो गया।

इस मामले को पुलिस प्रदर्शनकारियों द्वारा बेवजह अनुसधान की प्रक्रिया में हस्तक्षेप का प्रयास मान रही है और हंगामा करने वाले भीम आर्मी के सदस्यों को चिन्हित कर विधिसम्मत आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी है।

विदित हो कि तेलहाडा थाना में काड संख्या-102/23 दिनांक- 06.09.23 धारा-302/201 / 376/34 भादवि एवं 3 ( 1 ) (r) (S) (w) (ii)/3 (2) (v) अनुजा/जजा अत्याचार अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है।

इस मामले में तेल्हाड़ा थाना के निशनपुरा गांव निवासी दिनेश चौधरी के पुत्र मनोज चौधरी ने चार नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध अपनी पुत्री शिम्पी कुमारी के साथ बलात्कार कर हत्या करने का आरोप लगाया गया था।

लेकिन उक्त काड के पुलिस अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आया कि मृतका शिम्पी कुमारी को मोबाईल पर बात करने को लेकर उसके परिजनों द्वारा डांट-फटकार एवं मारपीट किया गया था। जिसके कारण आवेश में आकर उसके द्वारा आत्महत्या कर लिया गया। इस आत्महत्या की पुष्टि मृतका के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई।

इस घटना के बाद घटनास्थल पर एफएसएल की टीम से भी जॉच करायी गयी थी, जिसमें विशेषज्ञो द्वारा प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला बताया गया था। फिलहाल पुलिस द्वारा अनुसंधानोपरान्त इस काड में अंतिम प्रतिवेदन साक्ष्य की कमी समर्पित किया गया है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=RWXP8eD4Wtk[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=HRwCrfG3S3U[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=d9bW2CBZ_Uw[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Z0dvf0W_nzU[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker