नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

बिहार शिक्षा विभाग का फरमान, शिक्षक करें लाल पेन का उपयोग

पटना (नालंदा दर्पण)। बिहार शिक्षा विभाग (प्राथमिक शिक्षा) निदेशक मिथिलेश मिश्र ने सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक एवं सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं छात्रों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए गृह कार्य मूल्यांकन में लाल पेन के उपयोग को प्रोत्साहित करने पर बल दिया है, ताकि छात्रों के लिए शिक्षक द्वारा किए गए सुधार, टिप्पणियाँ और सुझावों की पहचान करना आसान हो सके।

निदेशक ने प्रारंभिक विद्यालयों के वर्ग 1 से वर्ग 8 के छात्रों के गृह कार्य के मूल्यांकन के लिए लाल पेन के उपयोग को क्रियान्वित करने के संबंध में कहना है कि सभी सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं छात्रों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए विभाग द्वारा ‘शिक्षक मार्गदर्शिका निर्गत है।

इस क्रम में गृह कार्य मूल्यांकन में एक मानकीकृत दृष्टिकोण लागू करने हेतु सभी वर्ग शिक्षक द्वारा गृह कार्य मूल्यांकन में लाल पेन के उपयोग को प्रोत्साहित करते हुए क्रियान्वित किया जाना है।

ज्ञातव्य हो कि लाल पेन से गृह कार्य / कक्षा कार्य की जाँच / मूल्यांकन करने से छात्रों के लिए शिक्षक द्वारा किए गए सुधार, टिप्पणियाँ और सुझावों की पहचान करना आसान हो जाता है ।

अतः उपर्युक्त के आलोक में निर्देश है कि- (1) वर्ग 1 से 8 के सभी सरकारी विद्यालयों में सभी वर्ग शिक्षकों को लाल पेन का उपयोग करके गृह कार्य / कक्षा कार्य की जाँच / मूल्यांकन करने के निर्देश दिये जायें। (2) विद्यालय प्रधान प्रत्येक माह तिथिवार सभी कक्षाओं के उसी अनुक्रमांक के छात्रों के लेखन पुस्तिका की जाँच कर यह सुनिश्चित करेंगे कि वर्ग शिक्षक द्वारा नियमित रूप से छात्रों के गृह कार्य / कक्षा कार्य की जाँच की जा रही है। (3) यदि किसी कक्षा में 31 से अधिक छात्र नामांकित हो तो ऐसे छात्रों के अनुक्रमांक के इकाई अंकों की तिथि को उनके लेखन पुस्तिका की जाँच विद्यालय प्रधान सुनिश्चित करेंगे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा