नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

Bihar Sports University: रजिस्ट्रार रजनीकांत ही देखेंगे बिहार खेल विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्य

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। Bihar Sports University: बिहार राज्य में शारीरिक शिक्षा, खेल विज्ञान, खेल प्रौद्योगिकी, खेल प्रबंधन और खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में खेल शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ हीं खेलों के लिये उच्च स्तरीय शोध प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में कार्य करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के द्वारा जुलाई 2021 को बिहार खेल विश्वविद्यालय के स्थापना की स्वीकृति दी गई है। इस विश्वविद्यालय का संचालन राज्य खेल अकादमी राजगीर के परिसर में संचालित होना है।

बिहार खेल विश्वविद्यालय के सुगम संचालन हेतु प्रशासनिक कार्यों के प्रयोजनार्थ पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के कुल 31 पदों की सृजन की स्वीकृति 8 जुलाई 2022 मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदान की गयी है। श्री रजनीकांत, भाप्रसे (2011) को 01 सितंबर 2024 के प्रभाव से बिहार खेल निदेशालय के रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त किया गया है। वे प्रथम कुलपति के नियुक्ति होने तक वे कुलपति का कार्य भी देखेंगे।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.