ट्रैक्टर की चपेट से बाइक सवार मां की मौत, पुत्र जख्मी

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर थाना क्षेत्र के इसलामपुर पटना मुख्य मार्ग पर शेखअवदुला चौराहा के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से मां की मौत हो गयी, वहीं पुत्र घायल जखमी हो गया।

जहानाबाद जिला के घोषी थाना क्षेत्र के चौपहा गांव निवासी विक्रम पासवान ने बताया कि वह पटेल कालेज में कर्मी के पद पर कार्यरत है और घर से 58 वर्षीया मां मरवा देवी के साथ बाइक पर सवार होकर बिहार शरीफ जा रहे थे कि रास्ते में शेखअवदुला चौराहा  के पास ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। जिससे दोनों घायल हो गये।

इस हादसे के बाद मां को निजी चिकित्सा केंद्र मे इलाज़ के लिए भर्ती करवाया गया था। वहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को वरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!