अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      अजब प्रेम की गजब कहानीः 3 बच्चों का पिता भागकर 3 बच्चों की मां के साथ रचाई शादी  

      नालंदा दर्पण डेस्क। चंडी थाना इलाके के पीनी गांव से तीन बच्चों का पिता, तीन बच्चों की मां को लेकर फरार हो गया। फरार होने के बाद दोनों के परिजन थाना पहुंचे और बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई। इस प्रेम कहानी का खुलासा सोमवार को उस समय हुआ, जब प्रेमी जोड़े को पुलिस बरामद करके थाना ले आई।

      बताया जाता है कि दोनों का प्रेम प्रसंग एक साल से चलता आ रहा है।  मौका मिलने पर रविवार के दिन प्रेमी जोड़ा फरार हो गया था। पुलिस ने एक दिन के अंदर ही दोनों को बरामद कर लिया। प्रेम कहानी आसपास के गांव में चर्चा का विषय बन गई।

      बताया गया कि प्रेमी की उम्र 40 और प्रेमिका का उम्र 30 साल है। प्रेमिका के साथ भागे विनोद पासवान की पत्नी रिंकू देवी ने थाना में आवेदन दिया था कि गांव की नीलम देवी के साथ पति भाग गए हैं।

      वहीं नीलम देवी का पति नरेश पासवान थाना पहुंचकर पत्नी के भागने का आवेदन दिया। नरेश पासवान प्रदेश में मजदूरी करते हैं, उनके तीन बच्चे हैं। होली में वह गांव लौटे थे।

      इसी दौरान पत्नी एक बच्चे को साथ लेकर पड़ोसी के साथ रविवार को फरार हो गई।  जिसके साथ पत्नी भागी है, वो भी तीन बच्चे का पिता है।

      नीलम देवी ने बताया कि गांव के ही विनोद पासवान से प्यार हो गया था। प्यार की पूरी कहानी शुरू तब हुई, जब दोनों आपस में फोन से बात करने लगे।

      महिला ने बताया कि पिछले पांच महीने से दोनों रिलेशनशिप में थे। महिला एक माह की गर्भवती भी हो गई। घर से भाग कर दोनों रविवार को ही बिहारशरीफ में शादी भी कर ली। शादी करने के बाद विनोद पासवान उसे लेकर अन्य जगह चले गए।

      चंडी थाना की पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। दोनों को करायपरसुराय थाना इलाके से बरामद किया गया है। पत्नी को छोड़कर भागे पति के खिलाफ आवेदन मिला है। दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा, फिर जो आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा।

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!