चोरी की पांच मोबाइल के साथ अपराधी धराया, गया जेल

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर थाना की पुलिस ने चोरी के पांच मोबाइल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधी राजगीर नगर के तुलसी गली निवासी सुरेंद्र महतो के पुत्र रिषभ कुमार है।

डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि शहर के कालीबाड़ी के रंजीत कुमार की पुत्री अभिला कुमारी द्वारा रेडमी कंपनी के पांच मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट छह जून को राजगीर थाने में दर्ज करायी। गयी है।

प्राथमिकी के अनुसार पांच जून की रात्रि में अज्ञात चोरों के द्वारा वादिनी का मोबाइल रेडमी चोरी की गयी थी। इस कांड की गंभीरता को देखते हुए राजगीर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया था।

उसके बाद छापेमारी दल के द्वारा तकनीकी अनुसंधान का सहायता लेते हुए कांड को घटना के दूसरे ही दिन खुलासा कर लिया गया। इस कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त रिषभ कुमार को चोरी के सभी पांच मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

बकौल डीएसपी, पुलिस छापेमारी दल में राजगीर थानाध्यक्ष चन्द्रभानु, अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार, एसआई सीमा कुमारी, एसआइ देवकांत कुमार, पीएसआई सौरभ कुमार, पीएसआइ आशीषमणि व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

शिक्षक ने स्कूल में बद कर छात्रा संग की थी छेड़खानी, एफआईआर दर्ज

सिलाव थाना पुलिस पर चुप्पी, डायल 112 के जवानों पर कार्रवाई

जी हाँ, पागल हो गई है सिलाव थाना की पुलिस, खुद देख लीजिए

नवादा ले जाने के दौरान नालंदा के नगरनौसा में हुआ था NEET पेपर लीक, जानें बड़ा खुलासा

 परीक्षा माफिया संजीव की कुंडली खंगालने नालंदा उद्यान महाविद्यालय में पहुंची ईओयू

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker