दहेजलोलुपों ने मायके से 5 लाख रुपए नहीं लाने पर विवाहिता को मार डाला

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर थाना क्षेत्र के सुहावनपुर सुढी गांव में ससुराल वालों द्वारा दहेज की खातिर एक विवाहिता की गला दबाकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है।

परिजनों ने बताया कि चार माह पहले शिवानी कुमारी की शादी सिकंदर कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को नैहर से पांच लाख रुपए मांगकर लाने को लेकर प्रताड़ित किया करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दिया गया है और आनन फानन में शव को घर में छोड़कर फरार हो गए है।

पुलिस ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के भाई ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। सारे आरोपी घर छोड़कर फरार है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!