जमीन विवाद में घर में घुसकर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

नालंदा दर्पण डेस्क। सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौसनगर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

Elderly man shot dead over land dispute 1बताया जाता है कि रामाश्रय यादव का शंकर केवट और दिलीप राउत से 2011 से छह कट्ठा जमीन का विवाद बाद चल रहा था। उसी जमीन विवाद को लेकर शंकर केवट और दिलीप राउत रामेश्वर यादव के घर में घुसकर घर के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर रहा था।

अपने परिवार के सदस्यों को पिटते देख रामाश्रय यादव ने जब बीच बचाव करना चाहा तो उसी दौरान शंकर केवट और दिलीप राउत ने रामाश्रय यादव के ऊपर गोली चला दी। जिससे दो गोली रामाश्रय यादव के सर और गर्दन में लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक पुत्र ने बताया कि इस जमीन के विवाद को लेकर पूर्व में भी मारपीट की घटना घट चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही सरमेरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=iJ_Ucme8xmQ[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=QqMiAxBChXU[/embedyt]

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नवजात की मौत मामले में सिविल सर्जन को लगी कड़ी फटकार

रामघाट में उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत

शेखाना हाई स्कूल केंद्र में बाउंड्री फांदने वाले 10 इंटर परीक्षार्थियों पर कार्रवाई

मोतियाबिंद का आपरेशन कराने गए पीड़ित की निजी क्लीनिक में मौत, लगे गंभीर आरोप

जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 8 फरवरी को होगी विशेष बैठक

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker