सीएचसी की शर्मनाक तस्वीर मामले में 11 कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहुई में ईलाज के लिए आई डायरिया ग्रस्त एक महिला मरीज का स्थिति नाजुक रहने के कारण डॉक्टर के द्वारा उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किए जाने पर जो शर्मनाक तस्वीर उभरकर सामने आई थी, उसके बाद स्वास्थ्य व्यवस्था की जब खूब थू-थू हुई तो आनन-फानन में कुल 11 कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

सीएचसी प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद चौधरी ने 11 लोगों से स्पष्टीकरण मांगा है, उनमें जीएनएम कंचन कुमारी, एएनएम सुनिता कुमारी सिन्हा, एंबुलेंस चालक विजय कुमार, दिलीप कुमार, ईएमटी सचिन कुमार, अमरजीत कुमार, सुरक्षा गार्ड छोटे यादव, ऋतिक कुमार, राकेश कुमार, भोला कुमार और सिंपी कुमारी है।

Explanation sought from 11 employees in the case of CHCs shameful picture 1

बता दें कि रहुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय स्थिति को उजागर करता है। यहां एक महिला मरीज को अपनी गोद में लेकर हाथ में स्लाइन की बोतल थामे अस्पताल से बाहर जाते देखा गया। सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा की यह तस्वीर न केवल स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही को दर्शाता है। बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की ओर भी इशारा करता है।

मरीज की रिश्तेदार बेबी देवी के अनुसार मरीज काजल कुमारी रहुई प्रखण्ड की उत्तरनावां गांव की रहने वाली है। वह डायरिया से पीड़ित थी। उनका इलाज सीएचसी रहुई में चल रहा था। जब मरीज की हालत में सुधार नहीं हुआ तो स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया।

लेकिन यहां चौकाने वाली बात यह है कि रेफर करने के बाद भी मरीज को एम्बुलेंस की सुविधा नहीं दी गई। परिजनों को मजबूरन मरीज को गोद में उठाकर, स्लाइन की बोतल हाथ में लेकर अस्पताल से बाहर निकलना इस पड़ा। दौरान स्वास्थ्यकर्मी मूक दर्शक बने रहे। मरीज के परिजनों को नहीं रोक पाए।

इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया। जब मरीज के परिजन सड़क पर वाहन का इंतजार कर रहे थे, तब वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। तब जाकर स्वास्थ्यकर्मियों ने एम्बुलेंस बुलवाई और मरीज को सदर अस्पताल ले जाया गया।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker