Saturday, February 14, 2026
अन्य

    NH-431 पर भीषण हादसा: रिसेप्शन से लौट रही कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 2 गंभीर

    चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-431 (NH-431) पर मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दयालपुर गांव के समीप हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और गड्ढे में जा गिरी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार तीनों युवक एक रिसेप्शन पार्टी से लौट रहे थे। तभी अचानक वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे एक पेड़ से जोरदार टक्कर मारते हुए नीचे गिर गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

    इस हादसे में सऊआ गांव निवासी स्वर्गीय सुनील राम के पुत्र विक्की कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से एक का इलाज पटना के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है, जबकि दूसरे को बिहार शरीफ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना की सूचना मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में मातम का माहौल है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। NH-431 पर विशेषकर रात के समय तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय जैसे स्पीड ब्रेकर, संकेतक और लाइटिंग की मांग की है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!