Saturday, February 14, 2026
अन्य

    जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हुआ इसलामपुर बाजार

    इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। चैती राम नवमी के अवसर पर स्थानीय महावीर मंदिर के पास ध्वजारोहन कर बजरंग पताका फहराया गया।

    वहीं श्रीराम नवयुवक सेवा संघ की ओर से बाजार के महावीर मंदिर के पास से बजरंग पताका और गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे।

    इस दौरान राम लक्ष्मण जानकी हनुमान की झाकियां आकर्षक का केंद्र बना था। जुलूस नगर का भ्रमण करते हुए महावीर मंदिर के पास पहुंचा और पूजा अर्जना के बाद फिर समाप्त हो गया।

    इस दौरान समाजसेवी राजेश खन्ना लोगों के बीच शर्बत का वितरण किया। जुलूस यात्रा के दौरान पुलिस-प्रशासन द्वारा काफी चौकसी बरती गई थी। जिसके कारण कार्यक्रम शांतीपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया।

    इस मौके पर संघ अध्यक्ष राजू मालाकार, कोषाध्यक्ष जीतेंद्र लाल गुप्ता, सचिव राजेश विश्वकर्मा, रंजीत कुमार शर्मा, विक्की कुमार, वीरेंद्र गोप, तनवीर आलम, मनोज सिंह, वीरू कुमार, संजय साहु आदि लोग मौजूद थे।

    Islampur market echoed with slogans of Jai Shri Ram 1

    अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

     अब सरकारी स्कूलों के कक्षा नौवीं में आसान हुआ नामांकन

    गर्मी की छुट्टी में शिक्षकों के साथ बच्चों को भी मिलेगा कड़ा टास्क

    बिहार को मिले 702 महिलाओं समेत 1903 नए पुलिस एसआइ

    जानें डिग्री कॉलेजों में कब से कैसे शुरु होंगे पार्ट-2 और पार्ट-3 की परीक्षा

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!