नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

रोहतक में हुई मजदूर की मौत, मुआवजा को लेकर नालंदा में सड़क जाम

नालंदा दर्पण डेस्क। रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत सोसंदी गांव के पास ग्रामीणों ने मजदूर के शव को सड़क पर रख जाम कर दिया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतरकर शव के पोस्टमार्टम और मुआवजे की मांग करते रहे थे।

Laborer murdered in Rohtak road jam in Nalanda over compensation 1बताया जाता है कि इस मजदूर की मौत हरियाणा में ही हो गई थी। जब शव को गांव पर लाया गया तो परिजन उसका पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि मजदूर की हत्या की गई है। इसीलिए वे लोग पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि पिछले दस सालों से श्याम पासवान नामक एक मजदूर हरियाणा में रहकर मजदूरी का काम कर रहा था। आरोप है कि इस मजदूर का ठेकेदार के यहां छह लाख रुपए बकाया था और उसी राशि को लेकर मजदूर रोहतक गया था। जिसके बाद उसका शव सोसंदी गांव पहुंचा।

परिजनों ने हत्या का आरोप उसी ठेकेदार के ऊपर लगाया है। फिलहाल घटनास्थल पर बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर अक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे है। वहीं इस मामले में पुलिस-प्रशासन कुछ भी कहने से परहेज करते दिखे।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »