बिग ब्रेकिंगअपराधनालंदाबिहार शरीफ

बदमाशों ने घर में घुसकर किशोरी को सामूहिक दुष्कर्म बाद पिलाया जहर

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दो युवक ने घर में अकेली एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की मां का कहना है कि बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद उनकी बेटी को जहर पिला दिया।

फिलहाल पीड़िता का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार की शाम पीड़िता ने अपने परिवार को सामने सच्चाई बताई। परिजन किशोरी को इलाज के लिए रहुई के निजी क्लिनिक में भर्ती लेकर गए।

पीड़िता की मां ने बताया कि घटना के वक्त वह बाजार चली गई थी। बुधवार को घर मे कोई नहीं था। तभी दो युवकों ने घर में घुसकर गलत काम किया। दोनों युवक ने उनकी बेटी को जहर खिलाया। जब वह घर पहुंची तो बेटी ने आपबीती सुनाई। किशोरी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल के अनुसार रहुई थाना के थानाध्यक्ष ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फोरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार आरोपी राहुल रविदास गोखुलपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दूसरे संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future