नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

नीम के पेड़ से लटका मिला तनाव का शिकार युवक का शव

नूरसराय (नालंदा दर्पण)। नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत नदिऔना खरजमा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां 30 वर्षीय युवक गोपाल कुमार की लाश गांव के खंधा में एक नीम के पेड़ से लटकी मिली। सुबह हुई इस घटना से गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है।

मृतक के पिता श्याम सिंह ने बताया कि कुछ दिन से घर में आपसी कहासुनी और तनाव चल रहा था, जिससे गोपाल मानसिक रूप से परेशान था। बुधवार की सुबह घर में कहासुनी के बाद गोपाल घर से बाहर चला गया। परिवार के लोगों को लगा कि वह कुछ देर बाद लौट आएगा। लेकिन जब ग्रामीण अपने खेतों में काम करने पहुंचे तो उन्हें गोपाल का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला।

इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गोपाल कुमार अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। इस दुखद घटना को लेकर गांव के लोग भी बेहद सदमे में हैं।

नूरसराय थाना के थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिवार द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वास्तव में घरेलू विवाद ही आत्महत्या की वजह था या इसके पीछे कोई और कारण भी हो सकता है।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future