Friday, February 13, 2026
अन्य

    Nalanda Big Crime News: आरएमपी डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत चुलहारी गांव में एक बड़ी वारदात (Nalanda Big Crime News) को अंजाम दिया गया है। वहां एक आरएमपी डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में मृतक के परिजन पुलिस पर लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

    परिजनों का कहना है कि सूचना देने के बाद यदि पुलिस सहयोग करती तो आज उस आरएमपी डॉक्टर की ऐसी निर्मम हत्या नहीं होती। मृतक सुमन गिरी (उम्र 24 वर्ष) अपने पिता राजेश कुमार गिरी के साथ गांव में ही प्रैक्टिशनर के रूप में लोगों का ईलाज और दवा सुई देने का काम करता था।

    मृतक के भाई अमन गिरी के अनुसार बुधवार की देर शाम सुमन गिरी महानंदपुर गांव मरीज को देखने गया था। करीब एक घंटा बाद मरीज देखकर वह लौट रहा था कि उसी दौरान गांव के रास्ते में बदमाश अपहरण और लूटपाट की नीयत से मारपीट करने लगे। शायद सुमन गिरी ने बदमाशों को पहचान लिया होगा। इस कारण उसकी हत्या कर शव को घर से करीब 100 मीटर दूरी पर फेंक कर फरार हो गए।

    अमन गिरी का आरोप है कि जब भाई 11 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो 12 बजे रात में सूचना और आवेदन देने थाना पहुंचे थे, लेकिन थाना में ड्यूटी पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने डांट फटकार कर भगा दिया और सुबह आने को कहा। उसके बाद सुबह 3 बजे जब परिवार और रिश्तेदार के साथ थाना पहुंचे तो थाने में मौजूद पदाधिकारी गाली-गलौज करते हुए सभी को भगा दिया। इसी दौरान जब परिवार वाले घर लौट रहे थे तो रास्ते में उसकी बाइक गिरा देख आसपास खोजबीन करने के बाद झाड़ियां में उसका शव पड़ा हुआ पाया।

    इस संबंध में अस्थावां थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि युवक की पीट पीटकर हत्या की गई है। हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजन द्वारा  लगाए जा रहे आरोपों की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई है। जो भी दोषी होंगे, उन पर वरीय पदाधिकारी के दिशा निर्देश के बाद कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future